फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two gang rape accused not found even after four days

चार दिन बाद भी सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी नहीं मिले

Fri, 14 Jan 2022 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two gang rape accused not found even after four days
आगरा। खुर्जा की युवती से होटल और फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपियों देव और जितेंद्र को चार दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उनके पिनाहट के भदरौली स्थित घरों पर ताले लटके हुए हैं। उन्होंने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए हैं। छह सदस्यीय टीम दोनों की तलाश में आगरा सहित आसपास के जिलों में भी दबिश दे रही है। पुलिस भाजपा नेता व बाह के ब्लाक प्रमुख को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

रविवार शाम को फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल अमर यात्री निवास में खुर्जा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। मामले में भाजपा नेता व बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह, उनके दोस्त भदरौली निवासी देव और जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार तड़के लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उसे जेल भेजा गया था। देव और जितेंद्र घरों से फरार हैं।
विज्ञापन

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह सदस्यीय टीम लगी है। थाना पिनाहट पुलिस को भी लगाया गया है। आगरा के अलावा आसपास के जिलों में भी दोनों की तलाश की जा रही है। वह परिवार सहित फरार हो गए हैं। अपने मोबाइल भी बंद कर लिए हैं। उधर, युवती की मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी हैं। पीड़िता से जाति संबंधी प्रमाणपत्र मांगा गया है, जिससे मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट भी लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed