फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two friends riding a bike while doing Govardhan parikrama were crushed by a bus one died

UP:  गोवर्धन की परिक्रमा कर आ रहे बाइक सवार दो दोस्तो को बस ने रौंदा, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Tue, 02 Jul 2024 03:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 03:07 PM IST
सार

हाईवे पर हीरालाल की प्याऊ के पास ये हादसा हुआ। पीछे से बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबिक दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
Two friends riding a bike while doing Govardhan parikrama were crushed by a bus one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा सिकंदरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर गोवर्धन की परिक्रमा देकर घर वापस जा रहे दो दोस्तों की बाइक में बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जवाहरपुरम फेस 3 निवासी महेंद्र सिंह 24 छत्ता थाना क्षेत्र के मोतिया की बगीची निवासी दोस्त देव के साथ बाइक से गोवर्धन की परिक्रमा लगाने गए थे। सोमवार को सुबह 8 बजे घर वापस आते समय हीरालाल की प्याऊ के पास मथुरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक मौके से बस को लेकर फरार हो गया। महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त देव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजन की तहरीर पर सिकंदरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर बस और चालक की तलाश में जुटी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed