{"_id":"62c16533cee0bb5dc952f76c","slug":"two-friends-injured-by-falling-into-a-20-feet-deep-gorge-in-the-greed-of-fish","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मछलियों के लालच में दो दोस्तों को पडे़ जान बचाने के लाले, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मछलियों के लालच में दो दोस्तों को पडे़ जान बचाने के लाले, जानें क्या है मामला
Sun, 03 Jul 2022 03:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Jul 2022 03:15 PM IST
सार
मछली पकड़ रहे युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान दोनों 20 फुट गहरी खाई में गिर गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मछली
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बाह बटेश्वर में शुक्रवार की रात मछली पकड़ने के लालच में पहुंचे फिरोजाबाद के दो दोस्तों को अपनी जान बचाने के लाले पड़ गए। पुलिस को देखकर भागते समय दोनों 20 फुट गहरी खाई में गिर गए थे। रातभर चोट के दर्द से कराहते रहे। शनिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से परिजन फिरोजाबाद के जिला अस्पताल ले गए।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर थाने के चंद्रवार गांव निवासी कृष्णा और नगर चूरा गांव निवासी मोनू बाइक से बटेश्वर पहुंचे। यहां यमुना नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान बटेश्वर चौकी की पुलिस वहां गश्त करते हुए पहुंच गई। पुलिस से बचने के लिए दोनों बाइक छोड़कर शौरीपुर की ओर भागे। शक हुआ कि पुलिस पीछा कर रही है। इसी डर के चलते रात के अंधेरे में 20 फुट गहरी खाई में गिर गए। जिससे लगी चोट के चलते रात भर खाई में दर्द से कराहते पड़े रहे।
वहीं सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बटेश्वर चौकी की पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने के चक्कर में 20 फुट गहरी खाई में गिर गए थे। जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद ले गए। इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा ने बताया कि दोनों युवक रात में खाई में गिर कर घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।