फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two foetuses found at Achhnera in Agra

कलंकित हुई ममता: कूड़े के ढेर में मिले पाॅलिथिन में बंद दो भ्रूण, नोच रहे थे कुत्ते; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Oct 2026 12:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 11 Oct 2026 12:39 PM IST
सार

आगरा के अछनेरा में दो भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। पाॅलिथिन में बंद भ्रूण को कुत्ते नोच रहे थे। सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मचारियों ने भ्रूणों को दफना दिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Two foetuses found at Achhnera in Agra
कूड़े के ढेर में फेंक गए भ्रूण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के अछनेरा कस्बा स्थित चूड़ी वाली गली में इंसानियत और ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया। आबादी वाले क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो भ्रूणों को पॉलीथिन मे बंद कर कूड़ा स्थल पर फेंक दिया। पॉलीथिन मे बंद लावारिस पड़े भ्रूणों को आवारा कुत्ते नोच रहे थे। क्षेत्रीय निवासी आशुतोष बंसल ने जब कुत्तों को भ्रूण नोचते देखा तो इसकी सूचना अछनेरा नगर पालिका के चेयरमेन को दी। 
विज्ञापन


माैके पर पहुंचे पालिका कर्मचारियों ने पॉलीथिन मे बंद दो भ्रूणों को ले जाकर जमीन में दफना दिया। इस संबंध में थाना पुलिस को सूचना नहीं दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुत्ते भ्रूण को नोचते हुए दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद थाना अछनेरा पुलिस जांच में लगी है। 
विज्ञापन







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed