फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two farmers climbed a high-tension tower under construction after a path to their fields was not provided.

Agra News: खेत का रास्ता न बनने पर निर्माणाधीन हाईटेंशन टावर पर चढ़े दो किसान

Fri, 30 Oct 2026 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two farmers climbed a high-tension tower under construction after a path to their fields was not provided.
फतेहाबाद फोटो। विद्युत टावर पर चढ़े किसान
फतेहाबाद। खेतों तक जाने का रास्ता अवरुद्ध होने से नाराज दो किसान शुक्रवार को निर्माणाधीन हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गए। इससे अफरातफरी मच गई। करीब दो घंटे तक समझाने के बाद एनटीपीसी अधिकारियों की ओर से रास्ता बनाए जाने का आश्वासन मिलने पर दोनों किसान नीचे उतर आए।
विज्ञापन


थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव कुतकपुर गूजर में पूर्व सैनिक राजन सिंह के खेतों तक जाने वाले रास्ते में एनटीपीसी की ओर से बड़ा विद्युत टावर लगाया जा रहा है। इससे खेतों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। पिछले एक माह से पूर्व सैनिक और भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के पदाधिकारी अधिकारियों को ज्ञापन देकर रास्ता बनवाने की मांग कर रहे हैं। एनटीपीसी की ओर से रास्ता बनाने पर सहमति भी बनी थी। किसानों का कहना है कि शुक्रवार को एनटीपीसी ने विद्युत टावर का निर्माण शुरू करा दिया, लेकिन रास्ता नहीं बनाया। इससे नाराज होकर पूर्व सैनिक के बेटे हरिकेश कंसाना और किसान मोहित कुमार निर्माणाधीन विद्युत टावर पर चढ़ गए। सूचना पर थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों किसानों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एनटीपीसी की ओर से रास्ता बनवाने का आश्वासन मिलने पर दोनों नीचे उतर आए। तहसीलदार फतेहाबाद शेखर मिश्रा ने बताया कि एनटीपीसी ट्रांसमिशन के एसडीओ से किसानों की वार्ता हुई है। इसमें विद्युत पोल के साथ ही रास्ता बनाने पर सहमति बनी है। दोनों पक्षों के सहमत होने के बाद किसान नीचे उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed