{"_id":"680545216b5bf3587a0e48d6","slug":"two-died-in-a-road-accident-in-agra-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra : रास्ता दिखाने पहुंचे बरातियों को बेलगाम बस ने रौंदा, दो की मौके पर मौत और चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra : रास्ता दिखाने पहुंचे बरातियों को बेलगाम बस ने रौंदा, दो की मौके पर मौत और चार घायल
Mon, 21 Apr 2025 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:34 AM IST
सार
तेज अनियंत्रित बस ने बरातियों को रौंदा दिया। इसमें 4 लोग घायल हो गए व 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा जिले के मोहनपुरा से लड़की पक्ष के लोग बस से आ रहे थे। उन्हें रास्ता दिखाने के लिए लड़का पक्ष के 6 लोग प्रकाश नगर की पुलिया पर खड़े थे। तेज अनियंत्रित बस ने बरातियों को रौंदा दिया। इसमें 4 लोग घायल हो गए व 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मोहनपुरा एटा निवासी जयप्रकाश की पुत्री गोली की शादी रविवार को सुशील नगर निवासी हर्ष पुत्र बी एस माथुर से प्रकाश नगर स्थित कृष्णा मैरिज होम में थी।
विज्ञापन
बस के प्रकाश नगर आने की लड़का पक्ष को जानकारी दी गई। उन्होंने 6 लोगों को मैरिज होम का रास्ता दिखाने के लिए भेज दिया। बस अचानक अनियंत्रित हो गई।
Ghaziabad: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, हादसे में राजमिस्त्री की मौत; ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
तेज रफ्तार में बस ने लोगों को रौंद दिया। इसमें सतीश और अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई व अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझ बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन