{"_id":"68052fa27378a98360014f24","slug":"mason-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-in-ghaziabad-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, हादसे में राजमिस्त्री की मौत; ग्रामीणों ने किया हंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, हादसे में राजमिस्त्री की मौत; ग्रामीणों ने किया हंगा
Sun, 20 Apr 2025 11:02 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:02 PM IST
सार
गाजियाबाद में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नीरज जाटव (29) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी वाहन को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पट्टी संपर्क मार्ग पर रविवार रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नीरज जाटव (29) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी वाहन को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
भोजपुर के गांव अमराला निवासी नीरज जाटव राजमिस्त्री थे। परिजनों के अनुसार, नीरज रविवार रात करीब नौ बजे बाइक से जहांगीरपुर पट्टी मार्ग से हापुड़ रोड की ओर जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और नीरज के सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान डॉ. मोहर सिंह, जहांगीरपुर ग्राम प्रधान मनीष तोमर, सुधीर चौधरी, कालिचरण फौजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने आरोपी वाहन को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया। काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि नीरज के बड़े भाई रोहताश की भी लगभग नौ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। नीरज विवाहित थे और उनके तीन बच्चे हैं। परिवार में एकमात्र कमाने वाले नीरज की मौत से उनके परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी वाहन की पहचान की जा रही है।