फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Died Five Injured in Road Accident Going to mehandipur balaji darshan from shahjahanpur

बालाजी जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, बोलेरो पलटने से दो लोगों की मौत, पांच घायल

Wed, 14 Aug 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two Died Five Injured in Road Accident Going to mehandipur balaji darshan from shahjahanpur
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
जयपुर-आगरा हाईवे पर मंगलवार को महुअर पुल पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतक शाहजहांपुर के रहने वाले थे, जो परिवार के साथ दर्शन करने के लिए मेहंदी बालाजी जा रहे थे। हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है।

शाहजहांपुर की आवास विकास कॉलोनी निवासी सुधाकर परिवार के साथ बोलेरो से मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे। बोलेरो में पुनीत पुत्र रामविलास, सुधाकर की पत्नी सरिता, पुत्र अंश, पुत्री वंशिका, सारथी यादव और एक अन्य युवक बैठे थे। मंगलवार सुबह जैसे ही बोलेरो थाना मलपुरा क्षेत्र के महुअर पुल पर पहुंची पेड़ से टकराते हुए गहरी खाईं में गिर गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रक्षाबंधनः प्रधानमंत्री के हाथों में बंधेगी वृंदावन की माताओं की राखी, खिलाएंगीं पेड़ा
https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/raksha-bandhan-2019-widow-woman-of-vrindavan-will-tie-rakhi-to-pm-narendra-modi

 

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची मलपुरा पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला।

थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि हादसे में सरिता (34) और पुनीत (22) की मौके पर मौत हो गई। पुनीत ही बोलेरो चला रहा था। पांच लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को एसएन हॉस्पिटल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed