फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Dengue Patients Die In Kasganj Today

कासगंज: डेंगू से एक युवती और बुजुर्ग की मौत से गांव में दहशत, अब तक 115 मरीजों की गई जान

Tue, 26 Oct 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 26 Oct 2021 12:04 AM IST
सार

ग्राम सलेमपुर बीबी के ही चार गंभीर मरीज करा रहे इलाज, अब तक 115 मौतें, स्वास्थ्य विभाग का रोग नियंत्रण अभियान फेल
 

विज्ञापन
Two Dengue Patients Die In Kasganj Today
कासगंज के गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिला में डेंगू व जानलेवा बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। लगातार मौतों से सलेमपुर बीबी के हालात भयावह बने हुए हैं। सोमवार को ग्राम पंचायत निवासी एक युवती सहित वृद्ध की डेंगू से मौत हो गई। इससे जिले में डेंगू व बुखार के प्रकोप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 115 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

ग्राम सलेमपुर बीबी निवासी अंकिता (25) पुत्री अजय को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। चिकित्सकों ने उसे डेंगू बताया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे आगरा ले गए। यहां भी उसकी हालत नहीं सुधरी तो परिजन उसे जयपुर ले गए। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी गांव में अब तक 12 लोगों की डेंगू बुखार से मौत हो चुकी है। जबकि इस गांव के दिनेश के पुत्र मोहित, रोहित व पुत्री कुमकुम, खचेर का पुत्र प्रमोद, विनोद का पुत्र राहलु डेंगू की चपेट में हैं। सभी ग्रामीण निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं। 
विज्ञापन

ग्राम कुरामई निवासी सुरजन सिंह (60) पुत्र रेवती को पांच दिन पहले बुखार आया। परिजन उनको एटा के मिरहची में निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उनको डेंगू बताया। काफी इलाज के बाद भी हालत नहीं सुधरे। सुबह के समय उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में लगातार डेंगू बुखार से हो रही मौतों पर शासन-प्रशासन खामोश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन डेंगू मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 14 ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाए गए। शिविर में 155 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। इन मरीजों की डेंगू की जांच की गई। जिसमें 3 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई। इन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अब तक जिला में 186 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। 

हिरासत में मौत का मामला: जांच के लिए आगरा पहुंची कासगंज पुलिस की टीम, कब्जे में लिए दस्तावेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed