{"_id":"608af0508ebc3e4d1212e532","slug":"two-dead-in-road-accident-kasganj-news-agr4903040135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने टेंपो में मारी टक्कर, दो सब्जी कारोबारियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने टेंपो में मारी टक्कर, दो सब्जी कारोबारियों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज अमांपुर रोड पर सब्जी मंडी के समीप ट्रैक्टर ने एक टेंपो ने टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार दो सब्जी कारोबारियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे पर चीख पुकार मच गई। वहीं टेंपो में सवार सात घायलों को अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सब्जी कारोबारियों की मौत से परिजनों में कोहराम है।
सड़क हादसे में मौत का शिकार अख्तर (30) पुत्र इस्माइल निवासी मोहल्ला खेरिया एवं नत्थू सिंह (77) पुत्र झम्मन निवासी लालपुर सहावर गेट हुए। अख्तर सब्जी विक्रेता था और नत्थू सब्जी आढ़तियां हैं। दोनों ही कासगंज से टेंपो में सवार हुए। टेंपो में सात अन्य लोग भी सवार थे। जब टेंपो सब्जी मंडी के समीप पहुंचा तो उसमें लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे टक्कर लगते ही टेंपो में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।
आस-पास के लोगों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। लेकिन अख्तर और नत्थूसिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ये हुए घायल, जिन्हें किया गया रेफर
एजाज (24) पुत्र फारुख निवासी मोहल्ला मोहन गंदानाला, टेंपो चालक यतेंद्र (35) पुत्र रामसिंह, कुंवरपाल (59) पुत्र भोजराज, छोटेलाल (52) पुत्र होतीलाल, प्रवेश कुमार (34) पुत्र रामसिंह निवासी मुबारिकपुर सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस, राजेश (21) पुत्र मुरारीलाल निवासी फतेहपुर माफी, शफी अहमद (35) पुत्र इकरार निवासी गंदानाला गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता मृतक अख्तर के तीन बच्चे हैं। इनमें दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उसकी मौत से तीनों ही बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।