फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two days ago, the body of a young man drowned in the canal was found

दो दिन पहले नहर में बहे युवक का शव मिला

Tue, 21 Sep 2021 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two days ago, the body of a young man drowned in the canal was found
कुसमरा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में भीखपुरा नहर पुल के पास मंगलवार को एक युवक का शव नहर में उतराता मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। उसकी पहचान फर्रुखाबाद निवासी वरुण के रूप में हुई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह थाना किशनी क्षेत्र में भीखपुरा नहर पुल के पास राहगीरों को एक शव पानी में उतराता दिखाई दिया। नहर में शव मिलने की जानकारी होते ही शव की पहचान करने के लिए लोग मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान वरुण उर्फ कल्लू पुत्र राजकुमार निवासी खिरिया मुकुंद थाना मोहम्दाबाद जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वरुण अपने शिक्षक भाई अरुण के साथ मैनपुरी के कृष्णा नगर मोहल्ले में रहता था। रविवार को वरुण साथियों के साथ मैनपुरी में सिंहपुर नहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने गया था। इस दौरान वह नहर में पानी के तेज बहाव में बह गया था। कुसमरा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed