फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two-day cricket tournament in memory of Captain Shubham Gupta from tomorrow

Agra News: कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति में कल से दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट

Fri, 27 Mar 2026 03:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Two-day cricket tournament in memory of Captain Shubham Gupta from tomorrow
पोस्टर का विमोचन करते आयोजन समिति के पदाधिकारी। संवाद
आगरा। कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति में उनके परिजन द्वितीय कैप्टन शुभम गुप्ता ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट सेंट जोंस मैदान पर करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को खंदारी में दो दिवसीय टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन आयोजन समिति ने किया।
विज्ञापन

कैप्टन शुभम के पिता एडवोकेट बसंत गुप्ता ने बताया कि गोल्ड जिम और हेयर मास्टर के सहयोग से आयोजित कैप्टन शुभम गुप्ता ट्रॉफी में शहर की चार टीमें गरुड़ कमांडो, तेजस कमांडो, मार्कोस कमांडो और पैरा कमांडो खेलेंगी। उद्घाटन शनिवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और आईपीएल खिलाड़ी तेजेंद्र ढिल्लन करेंगे। आयोजन सचिव मनोज यादव और रूबी शर्मा ने बताया कि पहले दिन चारों टीम के मध्य दो लीग मैच होंगे। पहला मैच तेजस और पैरा कमांडो के मध्य खेला जाएगा। रविवार को फाइनल मैच सेंट जोंस मैदान पर होगा। टीमें 51 हजार रुपये इनाम जीतने के लिए दमखम दिखाएंगी। इस दौरान नितिन वर्मा, कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा, सनी मेहरा, बलदेव प्रताप सिंह, राकेश शर्मा, राहुल पचौरी, लक्की ठाकुर, दीपक चौधरी, मनु शर्मा, सारा खान की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed