फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two crore rupees loot: GRP head constable dismissed

दो करोड़ की लूट: अब हेड कांस्टेबल बर्खास्त, सिपाही की भी छिन चुकी है नाैकरी; मास्टरमाइंड का हुआ था एनकाउंटर

Mon, 13 Oct 2025 09:51 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 13 Oct 2025 09:51 AM IST
सार

फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये की लूट के मामले में फंसे दो पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को जेल भेजने के साथ ही अब नाैकरी से भी बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Two crore rupees loot: GRP head constable dismissed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जीआरपी में तैनात मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह को एसपी जीआरपी ने बर्खास्त कर दिया है। वह फिरोजाबाद में हुई 2 करोड़ रुपए की लूट में शामिल था और इस मामले में फिरोजाबाद की जेल में बंद है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले में 30 सितंबर की सुबह 5 बजे गुजरात की जीके कंपनी की 2 करोड़ की नकदी कानपुर से आगरा भेजी जा रही थी, जिसे बदमाशों ने मक्खनपुर हाईवे पर लूट लिया था। लूट के सरगना नरेश पंडित के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

वहीं, इस मामले में आगरा जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल अंकुर प्रताप सिंह की भूमिका भी सामने आई। इसके बाद हेड कांस्टेबल को फिरोजाबाद पुलिस ने 5 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।  एसपी जीआरपी अनिल कुमार झा ने बताया कि हेड कांस्टेबल अंकुर प्रताप सिंह की जांच सीओ को सौंपी गई थी। जांच की रिपोर्ट आने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है। 

 
विज्ञापन

इसी वारदात में शामिल आरोपी सिपाही मनोज को भी जेल भेजा गया था। पुलिस ने उसके पास से 5 लाख रुपये बरामद किए थे। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसके बाद सिपाही मनोज को भी बर्खास्त कर दिया गया था। 

ये भी पढ़ें-Taj Mahal: ताजमहल पर बढ़ाई गई सुरक्षा...सीआईएसएफ ने तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या की दोगुना, इसलिए उठाया कदम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed