फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two corona positive found including one woman

दिल्ली से आई युवती सहित निकले दो कोरोना संक्रमित

Wed, 05 Jan 2022 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
two corona positive found including one woman
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। दिल्ली से आई एक युवती सहित दो लोग कोरोना संक्रमित निकले है, जिससे इस साल संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। विभाग ने दोनों को होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोरहा निवासी युवती की एंटीजन से कोरोना की जांच की। जांच में वह संक्रमित निकल आई। युवती के संक्रमित निकलने पर उसे होम आइसोलेट कर दिया गया है। बताया गया कि युवती कुुछ दिन पहले दिल्ली से अपने घर वापस आई थी। दिल्ली में वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई थी। जानकारी मिलने के बाद उसने एहतियातन अपनी जांच कराई। जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन

वहीं, पटियाली के ग्राम विशनौली निवासी युवक की 31 दिसंबर को आरटीपीसीआर जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट आने पर वह संक्रमित निकल आया। उसे होम आइसोलेट कर दिया गया है। युवक व युवती के कोरोना संक्रमित निकलने की जानकारी मिलते ही गांव में खलबली मच गई। सीएमओ अनिल कुमार ने बताया कि अब युवती के परिजन एवं उसके संपर्क में आने वाले लोगों की कोरोना की जांच की जाएगी। युवक व युवती की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, इसलिए लोग पूरी सावधानी बरतें। कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। लापरवाही खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed