फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two communities clashed in children dispute in firozabad

फिरोजाबाद: बच्चों के विवाद में दो समुदाय के लोग भिड़े, जमकर हुआ पथराव, 22 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Apr 2022 06:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 06:05 PM IST
सार

मोहल्ला कटरा पठानान में मंगलवार रात को दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे दहशत फैल गई। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। कांच की बोतलें भी फेंकी गईं। 

विज्ञापन
two communities clashed in children dispute in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में बच्चों के विवाद को लेकर मंगलवार रात को दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पथराव और कांच की बोतल फेंकने में तब्दील हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग भाग गए। पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए 22 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा पठानान में दो दिन पूर्व बच्चों को लेकर दो लोगों का विवाद हुआ था। इसे मोहल्ले के ही लोगों ने हस्तक्षेप कर शांत करा दिया। इसी विवाद को लेकर मंगलवार रात मोहल्ला कटरा पठानान निवासी अक्कू उर्फ अशोक और आमिर के बीच फिर विवाद हो गया। आसपास के लोग विवाद शांत कराते तब तक दोनों आरोपियों के परिजन और उनके समर्थक आ गए। 

विज्ञापन

घटना से इलाके में मची अफरा-तफरी

एक-दूसरे पर पथराव और कांच की बोतलों को फेंकना शुरू कर दिया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष दक्षिण विकास कुमार अत्री के साथ अन्य थानों से फोर्स मौके पर पहुंचे। दक्षिण थाना पुलिस ने देर रात अक्कू उर्फ अशोक व आमिर को नामजद करते हुए 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विकास कुमार अत्री ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट, पथराव के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed