{"_id":"62fdff8e2e940b093d4aaad2","slug":"two-colonies-being-built-on-agricultural-land-demolished-by-ada-bulldozer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कृषि भूमि पर बन रही दो कॉलोनियां बुल्डोजर से ध्वस्त, जानें क्यों की एडीए ने ये कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कृषि भूमि पर बन रही दो कॉलोनियां बुल्डोजर से ध्वस्त, जानें क्यों की एडीए ने ये कार्रवाई
Thu, 18 Aug 2022 02:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Aug 2022 02:29 PM IST
सार
सहारा में पांच बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी के गेट, ऑफिस और निर्माणाधीन मकानों को ढहा दिया गया। मौजा सराय में तीन बीघा जमीन पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी के गेट, आफिस को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में फतेहपुर सीकरी रोड स्थित मौजा सहारा में 5 बीघा और सराय में 3 बीघा कृषि भूमि पर बन रही कॉलोनी को अवैध मानते हुए आगरा विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। छत्ता वार्ड में एडीए ने बिना नक्शा पास कराए निर्माणाधीन मकान को सील किया।
विज्ञापन
बुधवार को शाहगंज वार्ड में मौजा सहारा में पांच बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी के गेट, ऑफिस और निर्माणाधीन मकानों को ढहा दिया गया। मौजा सराय में तीन बीघा जमीन पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी के गेट, आफिस को ध्वस्त किया गया। प्लॉट पर बनी बाउंड्री, कमरों को ढहा दिया गया। कार्रवाई में अधिशासी अभियंता पूरन सिंह व सहायक अभियंता बृजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी तरह एडीए ने हाथरस रोड पर छत्ता वार्ड में हाकिम सिंह के 250 वर्ग गज जमीन पर बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने पर उसे सील कर दिया गया। खंदौली पुलिस की मदद से एडीए अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने सील करने की कार्रवाई की। इस दौरान सहायक अभियंता सतीश कुमार, अवर अभियंता मनोज मिश्रा, यूएन पांडेय और प्रवर्तन दल सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन