{"_id":"6315c234149cd97cab7046d1","slug":"two-children-lost-their-lives-due-to-fever-in-5-days-in-jaitpur-village-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बुखार: पांच दिन में गई दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बुखार: पांच दिन में गई दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट
Mon, 05 Sep 2022 03:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Sep 2022 03:02 PM IST
सार
अधीक्षक डॉ विनय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में भेजा है। टीम ने 41 मरीज देखे हैं। जिनमें 7 बुखार के थे। लवकुश के परिवार के दो बच्चों का जांच के लिए रक्त का नमूना लिया है।
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित मरीज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जैतपुर के प्रथम पुरा गांव में 5 दिन में बुखार से दो बच्चों की जान चली गई। परिजन निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे थे। वहीं, गांव में कई अन्य लोगों के बीमार होने से दहशत है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। टीम को गांव में भेजा गया है।
प्रथम पुरा गांव के पूरन सिंह के 3 वर्षीय बेटे लवकुश को बुखार आने पर शुक्रवार को परिजन बाह में निजी चिकित्सक से दवा ली थी। हालत बिगड़ने पर पहले फतेहाबाद ले गए। बेहोश होने पर आगरा ले जाते समय उसकी सांसें थम गईं। मृतक के पिता पूरन सिंह, मां सीमा देवी ने बताया कि दो दिन में ही बुखार ने बेटा छीन लिया। भतीजी निकिता समेत कई बच्चे बीमार है। इसी गांव के सियाराम व उर्मिला देवी के 10 वर्षीय दिव्यांग बेटे को 7 दिन से बुखार था। मंगलवार को उसकी भी जान चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि कई बच्चे और अन्य लोग बीमार हैं। इस संबंध में अधीक्षक डॉ विनय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में भेजा है। टीम ने 41 मरीज देखे हैं। जिनमें 7 बुखार के थे। लवकुश के परिवार के दो बच्चों का जांच के लिए रक्त का नमूना लिया है।

सांस फूल रही, बुखार-खांसी से बेहाल
प्रथमपुरा गांव में बच्चों की मौत होने और बडे़ बुर्जुगों के बीमार होने से उनकी सेहत को लेकर परिजन चिंतित हैं। जगतराम बुखार-खांसी से परेशान है। मुन्नी देवी, सुदामा भी बुखार और खांसी की चपेट में है। परिजनों ने बताया कि बुखार-खांसी के साथ सांस भी फूल रही है। इलाज के बाद भी बीमारों की हालत में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन