{"_id":"6a27aad71f82fe75c3014970","slug":"two-children-drown-in-agra-s-utangan-river-while-bathing-one-still-missing-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: उटंगन नदी में खेलते-खेलते डूब गए दो मासूम, बच्चों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उटंगन नदी में खेलते-खेलते डूब गए दो मासूम, बच्चों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 09 Jun 2026 11:25 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:25 AM IST
सार
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के वरना गांव में उटंगन नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा लापता बताया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है और प्रशासन द्वारा खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो और नदी मं बच्चे की तलाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के वरना गांव में आज एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां उटंगन नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय प्रशांत और 11 वर्षीय लक्ष्मण के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बच्चे अपने घर से बकरियां चराने के लिए निकले थे। चरने के दौरान, उन्होंने उटंगन नदी में नहाने का फैसला किया। नदी में उतरते ही दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आस-पास मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
इस दुखद घटना में जहां 12 वर्षीय प्रशांत और 11 वर्षीय लक्ष्मण की जान चली गई, वहीं एक अन्य बच्चा जो उनके साथ था, अभी भी लापता बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है और बचाव दल द्वारा उसकी तलाश जारी है।