{"_id":"63872c2d4c2e65121d361360","slug":"two-candidates-will-not-get-their-own-and-family-votes-in-mainpuri-by-election-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypoll 2022: इन दो प्रत्याशियों को नहीं मिलेगा अपना और परिवार का वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypoll 2022: इन दो प्रत्याशियों को नहीं मिलेगा अपना और परिवार का वोट
Thu, 01 Dec 2022 06:27 AM IST
मुकेश कुमार
ज्योत्यवेंद्र दुबे, संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
ज्योत्यवेंद्र दुबे, संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 01 Dec 2022 06:27 AM IST
सार
मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से दो प्रत्याशी ऐसे हैं, जो लोकसभा क्षेत्र से बाहर के निवासी है। इनको अपना और परिवार को वोट नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह और प्रमोद यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव पर पूरे देश की नजरें हैं। कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन दो प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्हें उनका खुद का और परिवार का वोट नहीं मिल सकेगा। भारतीय कृषक दल के प्रत्याशी प्रमोद यादव का नाम जहां शाहजहांपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल है तो वहीं राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के भूपेंद्र धनगर बल्देव विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि मैनपुरी के लिए सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। उपचुनाव में सपा जहां अपनी दशकों की विरासत को कायम रखना चाहती है तो वहीं भाजपा अब मुलायम के बाद मैनपुरी में सपा का तिलिस्म तोड़ने की फिराक में है। इसके चलते में कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के बाद सात नामांकन पत्र निरस्त हो गए थे, जबकि छह वैध पाए गए थे।
विज्ञापन
इसमें सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के अलावा, भारतीय कृषक दल से प्रमोद यादव, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से भूपेंद्र धनगर और निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में सुषमा देवी और सुरेश चंद्र मैदान में हैं। कुल छह प्रत्याशियों में से दो प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्हें न खुद का वोट मिलेगा और न ही उनके परिवार का। दरअसल ये दोनों ही प्रत्याशी मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के बाहर के निवासी हैं।
Trending Videos
चुनाव प्रचार से भी नदारद हैं प्रत्याशी
मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भले ही छह प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन चुनाव प्रचार में केवल दो ही प्रत्याशी नजर आ रहे हैं। इसमें सपा प्रत्याशी डिंपल यादव और भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य शामिल हैं। बाकी के चार प्रत्याशी चुनाव प्रचार से नदारद हैं। अब तक इन चार प्रत्याशियों की ओर से कोई भी सभा या कार्यक्रम नहीं किया गया है।प्रत्याशी और उनके निवास
- डिंपल यादव, सपा, सैफई, जसवंतनगर।- रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा, धौलपुर खेड़ा, जसवंतनगर।
- सुषमा देवी, निर्दल, भोगांव।
- सुरेश चंद्र, निर्दल, मैनपुरी।
- प्रमोद यादव, भारतीय कृषक दल, खैरपुर, शाहजहांपुर।
- भूपेंद्र धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, बल्देव।