फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Boy Missing Going to Shop From Faundra Nagar Agra

आगराः दो छात्र लापता होने से मची सनसनी, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

Mon, 16 Sep 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 16 Sep 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two Boy Missing Going to Shop From Faundra Nagar Agra
लापता नितिन और अमन - फोटो : अमर उजाला
विद्या निकेतन, फाउंड्री नगर से अमन शर्मा और उनका तयेरा भाई नितिन रविवार सुबह से लापता हैं। दोनों आगरा पब्लिक स्कूल में कक्षा छह के छात्र हैं। परिजनों ने दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


परिजन अपहरण की आशंका से चिंतित हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। विद्या निकेतन निवासी नितिन (12) के पिता वीरेंद्र शर्मा और अमन (12) के पिता पंकज शर्मा का घर में ब्रश बनाने की मशीन का कारखाना है। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे पंकज ने बेटे अमन को मटर लेने के लिए घर के पास ही दुकान पर भेजा था। अमन के साथ नितिन भी चला गया। काफी देर बाद भी नहीं लौटने पर पंकज ने उनकी तलाश की लेकिन वे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज ने बताया कि क्षेत्र में ढाई घंटे तक तलाश के बाद अपहरण की आशंका पर दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोहल्ले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। एक बियर शॉप पर लगे कैमरे की डीवीआर खराब मिली। इस कारण पुलिस को फुटेज नहीं मिल सके हैं। अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर तलाश
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए हैं, लेकिन वहां से बच्चों के बारे में कोई पता नहीं चल सका। फिरोजाबाद, मथुरा, भरतपुर पुलिस से भी पता किया जा रहा है।

परिवार का हाल बेहाल
पंकज ने बताया कि  अमन के नहीं मिलने से उसकी मां मीनू का हाल बेहाल है। शनिवार को उन्होंने खाना भी नहीं खाया। वह एक ही बात कह रही है कि बेटे को वापस लाओ। यही हाल नितिन की मां हेमलता का है।

एक सप्ताह पहले स्कूल में दिए थे टेस्ट
परिजनों ने बताया कि अमन और नितिन के एक सप्ताह पहले स्कूल में टेस्ट हुए थे। दोनों ने अच्छे से पढ़ाई की थी। उन्हें किसी तरह की दिक्कत भी नहीं थी, जिससे खुद चले जाएं। बेटे कभी अकेले घर से ज्यादा दूर नहीं जाते हैं। इस बार साइकिल लेकर भी नहीं गए थे। उनके पास मोबाइल भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed