{"_id":"6555fbe74a29c80b150807ef","slug":"two-bikes-collide-near-tarapur-in-mainpuri-youth-dies-other-is-in-serious-condition-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: मैनपुरी में तारापुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: मैनपुरी में तारापुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर
Fri, 17 Nov 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:03 AM IST
सार
मैनपुरी के तारापुर के पास बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर तारापुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
यहां की है घटना
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव पुड़री निवासी गिरजा शंकर (30) बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से कहीं जा रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में तारापुर के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में गिरजा शंकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार युवक विनय निवासी गांव विराई जनपद कन्नौज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
ये भी पढ़ें - सीएम डैशबोर्ड: टॉप-10 जिलों में शामिल हुआ मैनपुरी, जानें प्रदेश में मिला कौन सा स्थान
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने गिरजा शंकर को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद विनय को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी है। हादसे में गिरजा शंकर की मौत के बाद परिजन में चीख पुकार मची है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
ये भी पढ़ें - यूपी: दुनिया का सबसे बड़ा सोने का सिक्का, जिसे मुगल बादशाह जहांगीर ने बनवाया, जानें वजन और अब कहां हैं?