फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two arrested in a vicious encounter who cut the pockets of passengers

यात्रियों की जेब काटने वाले दो शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 16 May 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in a vicious encounter who cut the pockets of passengers
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने रविवार की देररात औंछा रोड बाईपास से यात्रियों की जेब काटने वाले गिरोह के दो शातिर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिए। सोमवार को सीओ ने प्रेसवार्ता कर बताया कि उनका एक साथी चकमा देकर भाग गया। कब्जे से दो तमंचे-कारतूस, एक आढ़ती के चोरी किए 65000 रुपये व चोरी की बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

बस, टेंपो, ई-रिक्शा आदि वाहन में यात्रा करने वाले लोगों की जेब से रुपये निकालने वाले गिरोह ने 10 मई को एक आढ़ती की जेब काट ली थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस गिरोह की तलाश कर रही थी। रविवार की रात स्वॉट टीम प्रभारी/इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह को सूचना मिली कि यात्रियों के रुपये चोरी करने वाले गैंग के तीन शातिर औंछा रोड बाईपास के पास मौजूद हैं। इंस्पेक्टर ने एसआई जैकब फर्नाडीज व टीम के साथ घेराबंदी की तो शातिर बाइक से माता शीतला देवी मंदिर की ओर भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दो शातिरों को पकड़ लिया, पूछताछ में अपना नाम चैकी और सचिन निवासी गिहार कालोनी भोगांव बताया। भागा साथी पुच्चा उर्फ करन है।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ सिटी विजय पाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़े गए शातिर गैंग के रूप में काम करते हैं। वे बैंकों के आसपास घूमते हुए रुपये लेकर जाने वाले व्यक्ति की रेकी करते हैं। रुपये लेकर आने वाले व्यक्ति के वाहन में बैठ जाते हैं। रास्ते में उसकी जेब काट कर तुरंत उतरकर पीछे बाइक से आने वाले साथी के साथ भाग जाते हैं। इनके कब्जे से 10 मई को आढ़ती के चोरी किए गए 65 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed