फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two accused sexually abused the girl after her marriage in etah

Etah: शादी के बाद ब्लैकमेल कर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने फोटो-वीडियो किए वायरल

Thu, 10 Nov 2022 06:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Nov 2022 06:53 PM IST
सार

एक वर्ष पूर्व युवती की शादी हुई थी। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। 16 अक्तूबर को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।  

विज्ञापन
two accused sexually abused the girl after her marriage in etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव की युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए गए। युवती की शादी के बाद उसे ब्लैकमेल कर बुलाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने आरोपियों पर जेवरात-नकदी भी छीनने का आरोप लगाया है। युवती ने तहरीर देकर दो युवकों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

 
पीड़ित युवती की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि आरोपी रोहित और महेश कुमार ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। एक वर्ष पहले युवती की शादी हो गई। इसके बाद आरोपी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। 

विज्ञापन

आरोपियों ने धमकी देकर पीड़िता को बुलाया 

आरोप है कि आरोपियों ने 16 अक्तूबर को गांव के बाहर नलकूप पर उसे बुलाया। मना करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि 50 हजार रुपये और जेवर लेकर भी आना। बदनामी के डर से घर में रखे 50 हजार रुपये लेकर नलकूप पर पहुंची तो दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उससे सोने के करीब आठ तोला के आभूषण भी छीन लिए। इसके बाद फिर बुलाने लगे और न जाने पर अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। उसके पिता को भी भेजे गए। 

Agra: पुलिस ने शौचालय से बरामद किया लाखों रुपये का गांजा, पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया

थाना प्रभारी छत्तरपाल सिंह ने बताया कि युवती की करीब एक वर्ष पूर्व शादी हो चुकी है। शादी से पहले के ही वीडियो व फोटो बताए जा रहे हैं। युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed