{"_id":"69de1fbbbecdae17f10bd45d","slug":"two-accused-arrested-for-fraudulently-promising-jobs-abroad-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: विदेश में नाैकरी का झांसा देकर ठगी, युवक काे थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र और वीजा; दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विदेश में नाैकरी का झांसा देकर ठगी, युवक काे थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र और वीजा; दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 14 Apr 2026 04:36 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:36 PM IST
सार
आगरा पुलिस ने विदेश में नाैकरी झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह सोशल मीडिया के जरिए युवकों से संपर्क करता था।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने विदेश में नौकरी का झांसा देकर लोगों से रकम ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पंजाब के कपूरथला का साहिल और हाथरस का अमन शामिल है। दोनों ने 4 महीने पहले संजय प्लेस में एक कंपनी बनाई थी। वह लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करते थे।
आगरा के युवक को कनाडा में नौकरी का झांसा दिया। इसके लिए फर्जी वीजा और नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। बाद में नौकरी के लिए नहीं जाने पर युवक ने अपने रुपए वापस मांगे। आरोपी आनाकानी करने लगे। पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया।