फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two accused arrested for attack on BJP candidate SP Singh Baghel in Mainpuri

केंद्रीय राज्यमंत्री पर हमले का मामला: मैनपुरी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Wed, 16 Feb 2022 07:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 07:07 PM IST
सार

मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल पर हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार शाम को करहल क्षेत्र में एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला कर दिया गया था। जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री बाल-बाल बचे। हमलावरों ने काफिले की गाड़ियों के शीशे चकनाचूर कर दिए थे।

विज्ञापन
two accused arrested for attack on BJP candidate SP Singh Baghel in Mainpuri
थाने के बाहर खड़ी केंद्रीय राज्यमंत्री की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह के काफिले पर हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार सुबह नगला बदा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों को चिह्नित करके उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन

 
करहल थाना क्षेत्र के गांव अतिकुल्लापुर के पास मंगलवार शाम को भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। एसपी सिंह बघेल की तहरीर पर पुलिस ने देर रात नगला बदा निवासी उमाकांत यादव और बीटू सहित 27 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बुधवार सुबह गांव नगला बदा के पास स्थित नलकूप की घेराबंदी करके उमाकांत सिंह पुत्र हाकिम सिंह और विनोद कुमार पुत्र लखपत सिंह निवासी गांव नगला बदा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। पुलिस अन्य आरोपियों को चिह्नित करके उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल पर हमले के दो आरोपियों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

केंद्रीय राज्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई

हमले के बाद भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है। जिसके तहत उनकी सुरक्षा में अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान तैनात होंगे। उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री पर हमले की शिकायत भाजपा ने लखनऊ में चुनाव आयोग से की है। बघेल पर हुए हमले की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे समाजवादी पार्टी के गुंडे हैं।

भाजपा अब बना रही झूठी कहानियां : तेजप्रताप

मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता जानबूझकर माहौल खराब करने के लिए झूठी कहानियां बना रहे हैं। समाजवादी पार्टी के चुनाव अभियान में व्यवधान ड़ालने और बदनाम करने के अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed