फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Turtle family increased in Chambal about 6000 children will be born

Turtle: चंबल में बढ़ा संकटग्रस्त साल कछुओं का कुनबा, करीब 6000 बच्चे जन्मेंगे

Fri, 07 Apr 2023 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 10:27 AM IST
सार

टीएसए के प्रोजेक्ट ऑफीसर पवन पारीक ने बताया कि कछुआ संरक्षण केंद्र गढ़ायता में हेचरी बनाई है। जिसमें 300 नेस्ट संरक्षित किए गए हैं। जिनसे करीब 6000 बच्चे जन्मेंगे।

विज्ञापन
Turtle family increased in Chambal about 6000 children will be born
चंबल के टापू पर बैठे कछुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह की चंबल नदी में कछुओं की आठ संकटग्रस्त प्रजातियां पल रही हैं। इनमें से साल प्रजाति के कछुए सिर्फ चंबल नदी में बचे हैं। बाह रेंज में कछुओं की नेस्टिंग हो चुकी है। रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि पिछले साल 10 हजार से ज्यादा कछुओं की हैचिंग हुई थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल कछुओं की नेस्टिंग ज्यादा हुई है।

विज्ञापन


बताया कि चंबल नदी में दुनिया से लुप्त हुए साल प्रजाति के कछुए संरक्षित हो रहे हैं। साल के अलावा ढोर, पचेड़ा, कटहवा, स्योत्तर, सुंदरी, मोरपंखी कछुओं की नेस्टिंग हुई है। एक नेस्ट में कछुओं ने 10-30 तक अंडे दिए हैं। नदी किनारे की बालू और मिट्टी में कछुओं के नेस्टों की सुरक्षा के लिए कुछ इलाकों में जाली लगाई गई है। मई में हैचिंग होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: रिजवान-शानू को फंसाने के लिए साजिश, हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कराई गौकशी और पहुंचे थाने; हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन


हेचरी में 300 नेस्ट, जन्मेंगे 6000 बच्चे

कछुओं के संरक्षण पर टर्टल सर्वाइवल एलायंस (टीएसए) काम कर रही है। टीएसए के प्रोजेक्ट ऑफीसर पवन पारीक ने बताया कि कछुआ संरक्षण केंद्र गढ़ायता में हेचरी बनाई है। जिसमें 300 नेस्ट संरक्षित किए गए हैं। जिनसे करीब 6000 बच्चे जन्मेंगे। पिछले साल 311 नेस्ट संरक्षित हुए थे। जिसमें जन्मे 5 हजार से ज्यादा नन्हे मेहमान नदी में छोड़े गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed