{"_id":"6a5a518719a9744a7e0b03d8","slug":"tsi-reprimands-public-representative-for-stopping-car-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: TSI ने रोक ली कार, जनप्रतिनिधि का चढ़ गया पारा, जमकर लगाई फटकार; व्यापारियों ने भी जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: TSI ने रोक ली कार, जनप्रतिनिधि का चढ़ गया पारा, जमकर लगाई फटकार; व्यापारियों ने भी जताया आक्रोश
Fri, 17 Jul 2026 09:30 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:30 PM IST
सार
आगरा में ट्रैफिक पुलिस की मनमानी पर व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने खेरिया मोड़ स्थित तिरंगा चाैराहे पर प्रदर्शन किया। वहीं, जनप्रतिनिधि ने भी टीएसआई की कार्यप्रणाली को लेकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन
लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर जताया विरोध।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा क्षेत्र में व्यापारियों ने टीएसआई पर मनमानी का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। दुकान पर आए ग्राहकों समेत उनके वाहनों के जबरन चालान करने और डग्गेमार वाहन चालकों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। जनप्रतिनिधियों के कार्यकर्ताओं तक के चालान काटने की बात कही।
सराय ख्वाजा के खेरिया मोड़ क्षेत्र के तिरंगा चौक पर रोजाना व्यापारी ध्वजारोहण करते हैं। इस दौरान अतिथियों को भी बुलाया जाता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने परेशान कर रखा है। घरों के बाहर खड़े वाहनों के 7 हजार रुपये तक के चालान काटे जा रहे हैं। दुकान पर 20 रुपये की बेड़ई खाने आए ग्राहक का 2 हजार रुपये का चालान कर देते हैं। दुकानों और ऑफिसों के संचालक और उनके स्टाफ की गाड़ियों के चालान कर देते हैं, जबकि वाहन सफेद लाइन के पीछे खड़े हैं।
ग्राहकों ने दुकानों पर आना कम कर दिया है। शुक्रवार को भी सुबह से ही इस तरह मनमानी चालान किए जा रहे थे। इसका व्यापारियों ने विरोध किया है। व्यापारी दिनेश अरोड़ा ने बताया कि चौराहे से 70 मीटर दूर आटो की पार्किंग है। वहां कोई बोर्ड नहीं है। देहात के परमिट के लाल ऑटो और फतेहपुरसीकरी की सवारियां भरने वाले डग्गामार वाहन दिन भर सड़क घेर कर खड़े रहते हैं पर सुविधा शुल्क के कारण उनके ऊपर पुलिस की नजर नहीं जाती है। पुलिस चौकी के बाहर भी हर वक्त दर्जनों आटो खड़े रहते हैं पर कार्रवाई नहीं होती है। इसके लिए व्यापारी पूर्व में नगर आयुक्त और डीसीपी ट्रैफिक से भी शिकायत कर चुके हैं। यही हाल रहा तो व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।

जनप्रतिनिधि ने लगाई क्लास
शुक्रवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ अपनी कार से निकले तो टीएसआई के काम के तरीके पर उनकी नजर पड़ गई। उन्होंने उनकी कार रोक ली। टीएसआई को सही तरह से काम करने के लिए कहा और लताड़ लगाई। जनपतिनिधि के मीडिया प्रभारी की गाड़ी का भी एक दिन पहले 7 हजार रुपये का चालान कर दिया था।
एसीपी ट्रैफिक को सौंपी जांच
डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने कहा कि जो चालान किए गए, वह यातायात नियमों के उल्लंघन के थे। व्यापारियों के आरोपों की भी जांच कराई जा रही है। एसीपी ट्रैफिक अलका को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।