फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TSI lured BAMS student by pretending she was unmarried In Agra victim filed case

दगाबाज टीएसआई: बीएएमएस छात्रा से लड़ाया इश्क... फ्लैट भी दिलाया, एक फोन कॉल से खुला राज; चूर-चूर हो गए अरमान

Tue, 30 Jan 2024 07:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 07:24 AM IST
सार

आगरा में टीएसआई ने बीएएमएस छात्रा को झूठ बोलकर इश्क में फंसाया। उसे फ्लैट भी दिलाया। एक फोन कॉल ने खोल दिया ऐसा राज कि पीड़िता के सपने चकनाचूर हो गए। 
 

विज्ञापन
TSI lured BAMS student by pretending she was unmarried In Agra victim filed case
girl demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीएएमएस की छात्रा धोखे का शिकार हो गई। आरोप है कि एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने दोस्ती कर उसे प्रेमजाल में फंसाया। खुद को अविवाहित बताकर शादी का वादा किया। किराये पर फ्लैट दिलाकर शारीरिक शोषण करने लगा। एक दिन छात्रा को हकीकत पता चल गई। इस पर पुलिस से शिकायत की। टीएसआई 21 दिन से ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा है। मामले में थाना सिकंदरा में दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा एटा की रहने वाली है। वह एत्मादपुर क्षेत्र स्थित एक कॉलेज से बीएएमएस कर रही है। रामबाग स्थित पेइंग गेस्ट में रह रही थी। आरोपी टीएसआई सुरेंद्र सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं। पहले से शादीशुदा है। दो बच्चे भी हैं। टीएसआई की ड्यूटी रामबाग चौराहे पर रहती थी। आठ महीने पहले उनकी मुलाकात छात्रा से हो गई। उन्होंने दोस्ती कर ली। वह अक्सर मिलने के लिए पीजी में भी जाने लगे।

विज्ञापन

छात्रा का आरोप है कि टीएसआई ने जिद करके सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर दिला दिया। इसके बाद अक्सर मिलने आने लगे। उनके बिना मर्जी के कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। विरोध पर शादी की कहने लगे। टीएसआई कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर गए थे। छात्रा ने फोन किया। मगर, पत्नी ने उठा लिया। इस पर भेद खुल गया। 

विज्ञापन

टीएसआई ने पीड़िता को धमकाया। चुप रहने की कहने लगे। मगर, छात्रा ने हिम्मत दिखाकर पुलिस से शिकायत की। सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। मेडिकल कराया जाएगा। आरोपी टीएसआई की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

21 दिन से आरोपी गैरहाजिर

आरोपी टीएसआई तीन जनवरी को चार दिन की छुट्टी लेकर गए थे। आठ जनवरी को ड्यूटी पर आना था। मगर, वो अब तक नहीं आए हैं। विभागीय कर्मचारियों ने गैरहाजिर होने पर संपर्क की कोशिश की। मगर, कोई सूचना नहीं मिली। गैरहाजिर होने के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दी। 

16 जनवरी को टीएसआई की फाइल खोल दी गई। इस पर जांच हुई। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सैय्यद अरीब अहमद ने सोमवार को विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी। रिपोर्ट में लिखा कि अनुशासित बल की छवि धूमिल हुई है। मामले में डीसीपी यातायात को रिपोर्ट दी है।

एक कॉल से खुल गया भेद

आरोपी टीएसआई एक दिन घर गए थे। तब छात्रा ने कॉल किया। कॉल टीएसआई की पत्नी ने उठा लिया। दोनों में बात हुई। इस पर पीड़िता को पता चला कि टीएसआई शादीशुदा है। पत्नी छात्रा से मिली। पीड़िता से बात की। दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़िता ने तहरीर कई दिन पहले दी थी। पहले टीएसआई को बुलाया गया। मगर, वो गैरहाजिर हो गया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा। मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed