फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   True saints are those who fight on the border... Audience mesmerized by the poems at the All India Kavi Sammelan in Jaitpur.

Agra News: सच्चे संत वही जो सरहद पर जूझा करते हैं...जैतपुर के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविताओं पर मुग्ध हुए श्रोता

Tue, 07 Apr 2026 01:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
True saints are those who fight on the border... Audience mesmerized by the poems at the All India Kavi Sammelan in Jaitpur.
बाह। जैतपुर में चिकित्सा एवं साहित्य के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने वाले डॉ. वीपी मिश्र अतीत की स्मृति में सोमवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। गीतों पर लोग मुग्ध हो उठे। कानपुर के लाल सिंह प्रहरी ने गीत सच्चे संत वही जो सरहद पर जूझा करते हैं, लहू चढ़ाकर सैनिक मां का मस्तक ऊंचा करते हैं देश के सैनिकों को नमन किया।
विज्ञापन

घिघोर के विनोद राजयोगी ने जाति-धर्म, भेदभाव, हर विवाद भूलकर देश के नाम पर एक होना चाहिए कविता से एकता का संदेश दिया। हाशिम फिरोजाबादी ने अपनी कविता ''''जिनके हाथों से तिरंगा, न संभाला जाए, ऐसे नेताओं को संसद से निकाला जाए'''' से राजनेताओं पर निशाना साधा। इटावा के नंदू भदौरिया ने गीतों से ब्रज की मिठास घोली। विनोद सांवरिया ने ''''प्रेम राधा भी है, प्रेम मीरा भी है, प्रेम कान्हा की बंशी का बृजधाम है'''' सुनाकर वाहवाही लूटी। कवि सम्मेलन में आगरा के डॉ. राजकुमार रंजन, शमीम कौशर, धौलपुर की रजिया बेगम जिया, गणेश शंकर विद्यार्थी, राजन भदौरिया ने काव्य पाठ किया। संचालन विनोद राजयोगी ने किया। इससे पहले डीआईजी मेरठ डॉ. वीरेशराज शर्मा, जेलर गाजियाबाद सीताराम शर्मा, समाजसेवी सुधीर दुबे ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। डॉ. वीपी मिश्र के बेटे डॉ. निखलेश मिश्रा, देवेंद्र शर्मा, राजेश मिश्रा, दिलीप शर्मा ने आभार जताया। इस दौरान शिक्षाविद डॉ. मदन गोपाल सिंह भदौरिया, रामसेवक शर्मा, दिवाकर दोनेरिया, राजबहादुर शर्मा, पप्पू पुरोहित, संजू तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, गुड्डू बिधोलिया, लालू तोमर, घनश्याम भारतीय, सोनू शर्मा, मुकेश राजपूत, कुलदीप भदौरिया, वसीम पठान, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरिओम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed