{"_id":"69ab4251238493be8a0be1e2","slug":"trucks-were-sold-after-being-rented-fir-lodged-agra-news-c-364-1-ag11019-126014-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किराए पर लेकर बेच दिए ट्रक, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किराए पर लेकर बेच दिए ट्रक, प्राथमिकी दर्ज
Sat, 07 Mar 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले आशीष हुर्रा ने किराए पर ट्रक लेकर उसे बेच देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आशीष ने बताया कि उनकी हुर्रा ट्रेडिंग कंपनी का कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में है। कंपनी के नाम से आगरा के दो ट्रक रजिस्टर्ड हैं। आरोप है कि 27 दिसंबर 2022 को उन्होंने ये दोनों ट्रक नवल शर्मा निवासी जटपुरा, लोहामंडी को 1.30 लाख रुपये प्रतिमाह किराए पर दो वर्ष के लिए दिए थे। नवल ने अब तक केवल 17 लाख रुपये ही दिए हैं, जबकि 36 माह का हिसाब करीब 46.80 लाख रुपये बनता है। इसमें से 29.80 लाख रुपये बकाया है। ट्रक वापस मांगने पर पता चला कि ट्रक बेच दिए गए हैं। थाना प्रभारी कमलानगर ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद