{"_id":"631b816229d729250458b574","slug":"truck-tramples-factory-manager-going-to-work-death-tundla-news-agr546211584","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने काम पर जा रहे फैक्ट्री मैनेजर को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने काम पर जा रहे फैक्ट्री मैनेजर को रौंदा, मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। औद्योगिक आस्थान स्थित एक इकाई में काम पर जा रहे फैक्टरी मैनेजर को पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर बाद ही उसकी सांसे थम गई। परिजन की तहरीर पर थाना पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विनोद मिश्र (55 वर्ष) निवासी लेबर कॉलोनी थाना लाइनपार यूपीसीडा औद्योगिक आस्थान जलेसर रोड स्थित मधु इंडस्ट्रीज में शिफ्ट प्रबंधक के पद पर काम करते थे। रोज की भांति करीब साढे़ नौ बजे विनोद मिश्र अपनी बाइक से फैक्टरी की ओर जा रहे थे। रास्ते में जैैसे ही ककरऊ कोठी चौराहा से औद्योगिक आस्थान जलेसर रोड से थोड़ा आगे पहुंचे वैसे ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने विनोद को रौंद दिया। सड़क हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर ककरऊ कोठी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के समीप पहुंच कर ट्रक व चालक को हिरासत में लिया है। वहीं गंभीर अवस्था में सरकारी ट्रामा सेंटर लाये गये विनोद की उपचार के दौरान थोड़ी देर बाद ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गये। थाना प्रभारी उत्तर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।