{"_id":"64cbed45abd76253b3014254","slug":"truck-hit-the-girl-at-jyoti-tiraha-death-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-2111-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ज्योती तिराहा पर युवती को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ज्योती तिराहा पर युवती को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
Thu, 03 Aug 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
शहर में ज्योंती तिराहा के पास बच्चों को स्कूल बस में छोड़ने गई युवती को मार्ग से गुजर रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव दूल्हापुर निवासी हरिभान सिंह वर्तमान में शहर के ज्योंती तिराहा के पास किराए के मकान में रह रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी पुत्री रीता (27) भतीजे और भतीजी को स्कूल बस पर छोड़ने के लिए गई थी। बच्चों के जाने के बाद वह हनुमान मंदिर के पास खड़ी थी। तभी ज्योंती की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रीता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। हादसे में रीता की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। हरिभान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी है।