{"_id":"6645b0d358cfb90bfe05dde9","slug":"truck-dragged-car-for-100-meters-on-gurdwara-cut-screams-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: गुरुद्वारा कट पर ट्रक ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, मच गई चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: गुरुद्वारा कट पर ट्रक ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, मच गई चीख पुकार
Thu, 16 May 2024 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 May 2024 12:38 PM IST
सार
आगरा दिल्ली हाईवे पर गुरुद्वारा कट के पास एक बार फिर बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां के ट्रक ने कार को चपेट में लेते हुए 100 मीटर तक घसीटा। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जनहांनि नहीं हुई।
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में गुरुद्वारा कट के पास के हाईवे पर बुधवार को करीब 12:15 बजे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। 100 मीटर तक घसीटता ले गया। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक को रोका। मोड़ के पास बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने से हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। जाम लगा देखा चौराहे से यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराने के बाद यातायात सुचारू कराया।
सिकंदरा स्थित एक कार कंपनी के कर्मचारी राहुल ने बताया कि वह खंदारी से एक ग्राहक की कार सर्विस कराने के लिए कंपनी के शोरूम जा रहा था। रास्ते में गुरुद्वारा कट के पास हाईवे पर हल्के मोड़ के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। वह कार के अंदर से चालक को आवाज लगाते रहे लेकिन उसने नहीं सुनी। देखते-देखते कार को ट्रक 100 मीटर तक घसीटता ले गया। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका। हाईवे पर जाम लग गया। इस दौरान जाम में एक स्कूल की बस भी फंसी रही।