{"_id":"61d9cb99abcc8f405c59841c","slug":"truck-collides-with-tempo-near-dhobai-one-dead-mainpuri-news-agr520569890","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोबई के पास ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोबई के पास ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
करहल। करहल से सवारियों को लेकर सिरसागंज जा रहा टेंपो को गांव धोबई के पास ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर लगने के बाद टेंपो पलट गया। हादसे में चालक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा। वहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम इटावा में कराया जा रहा है।
थाना करहल क्षेत्र के गांव ककर्रा निवासी सीटू टेंपो चालक है। शनिवार की सुबह वह कस्बा से सवारियां लेकर सिरसागंज के लिए निकला था। जब वह सिरसागंज मार्ग पर गांव धोबई के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ टेंपो मार्ग पर पलट गया।
हादसे में चालक सहित सभी सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। वहां गांव ककर्रा निवासी 65 वर्षीय किताब सिंह की मौत हो गई। हादसे में मानसिंह निवासी दरियापुर, रामगोपाल, दीपक, विनय निवासी गांव गढिया मनिगवां, पप्पू और चालक सीटू गांव ककर्रा का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सैफई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेजा है।