फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by moneylenders, financier shoots himself; condition critical

Agra News: सूदखोरों से परेशान फाइनेंसर ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत

Thu, 04 Dec 2025 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Troubled by moneylenders, financier shoots himself; condition critical
थाना ट्रांस यमुना के शाहदरा में बुधवार शाम सूदखोरों से परेशान बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी राहुल (25) ने खुद को गोली मार ली। इससे पहले उसने अपने बड़े भाई को व्हाट्स एप मैसेज और लोकेशन भेजकर घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन पहुंच गए। उन्होंने उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल का इलाज चल रहा है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया है। गोली सिर में फंसी हुई है। परिजन की शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यमुना ब्रिज घाट, स्टेशन रोड निवासी कुंवर पाल सिंह राठाैर की रामबाग चौराहे पर पेटीज की दुकान है। बेटा राहुल (25) संजय प्लेस स्थित फाइनेंस कंपनी में काम करता है। राहुल के बड़े भाई विवेक राठौर ने बताया कि क्षेत्र के ही रहने वाले कुछ लोग ब्याज पर रकम देने का काम करत हैं। इनसे राहुल ने कुछ महीने पहले करीब पांच लाख रुपये उधार लिए थे। राहुल की सैलरी 33 हजार रुपये है। इसमें 30 हजार रुपये हर महीने ब्याज के देता था। तीन हजार में किसी तरह खर्च चलाता था। इससे वो लगातार मानसिक तनाव में आ गया। आरोप लगाया कि रकम देने वाले अब मूल रकम की मांग कर रहे थे। मगर राहुल के पास रकम नहीं थी। इस कारण मना कर रहा था। इस पर सूदखोर उसे धमकी दे रहे थे। वह आथिक संकट से जूझ रहा था। इससे परेशान हो गया था।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे राहुल घर से बाइक लेकर निकल गया। कुछ देर बाद ही बड़े भाई विवेक को व्हाट्स एप मैसेज किया। इसमें लिखा कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें अपनी लोकेशन भी भेजी। भाई ने मैसेज देखा तो घटनास्थल पर पहुंच गए। शाहदरा स्थित झरना नाल के पास पड़ा मिला। उसके सिर में गोली लगी हुई थी। दाहिने हाथ में तमंचा लगा था। सूचना पर परिजन और पुलिस भी पहुंची। राहुल को गंभीर हालत में गोयल हॉस्पिटल ले जाया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। देर रात उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच की जा रही
घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सूदखोर कौन हैं और किन परिस्थितियों में अवैध हथियार उपलब्ध कराया गया।
शेषमणि उपाध्याय, एसीपी छत्ता
---
ढाई हजार में खरीदा तमंचा

जानकारी के अनुसार, राहुल ने घटना से पहले अपने एक परिचित से ढाई हजार रुपये में अवैध तमंचा खरीदा था। इसके बाद उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है।


युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। परिजन का कहना है कि कुछ लोगों से कर्ज लिया था। रकम देने वाले परेशान कर रहे थे। मामले में परिजन की शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सैयद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed