{"_id":"6903a0586fad15d54808c48d","slug":"troubled-by-his-daughter-in-law-and-family-a-retired-police-officer-committed-suicide-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-148026-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बहू और परिजन से परेशान सेवानिवृत्त दरोगा ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बहू और परिजन से परेशान सेवानिवृत्त दरोगा ने की खुदकुशी
Thu, 30 Oct 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
बेवर। मोहल्ला मिरकिचिया के रहने वाले सेवानिवृत्त दरोगा सुरेश चंद्र (62) ने बृहस्पतिवार सुबह गैराज में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, पुलिस के अनुसार उसमें एक बहू और उसके परिजन की ओर से प्रताड़ित किए जाने की बात कही है। जांच करने पहुंची फाॅरेंसिक टीम ने पत्र को कब्जे में लिया है, बेवर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया के रहने वाले सेवानिवृत्त दरोगा सुरेश चंद्र (62) बृहस्पतिवार सुबह दूध लेने गए थे। कुछ देर बाद परिजन जब घर के पास ही गाड़ियां खड़ी करने के लिए बनाए गए गैराज की ओर गए तो उनके होश उड़ गए। सुरेश चंद्र का शव गैराज में टिनशेड के एंगल में फंदे पर लटका था। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया। मौके पर जांच करने पहुंची फाॅरेंसिक टीम को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसे वह अपने साथ ले गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुसाइड नोट में एक बहू व उसके परिजन की ओर से परेशान किए जाने की बात कही गई है। बहू करीब तीन साल से घर नहीं आई और पति को भी अपने साथ ही रखती है। सुसाइड नोट में बहू व परिजन की ओर से की जा रही कलह का जिक्र है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी। किसी भी तथ्य को नजरंदाज नहीं किया जाएगा।
संपन्न और भरा पूरा था परिवार
खुदकुशी करने वाले सेवानिवृत्त दरोगा के तीन पुत्र हैं, एक पुत्र लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता है। दूसरा पुत्र मानसिक रूप से कुछ कमजोर है, वहीं एक पुत्र पत्नी के साथ उसके मायके में ही रह कर कोई नौकरी कर रहा है। घटना के समय सुरेश चंद्र की पत्नी किरन देवी दवा लेने के लिए बड़े बेटे के पास लखनऊ गई थीं। सेवानिवृत्त होने पर सुरेश चंद्र को विभाग से एकमुश्त धनराशि मिली थी, परिवार के आर्थिक हालत भी अच्छे थे। मगर, एक बहू व परिजन की ओर से की जा रही कलह ने सेवानिवृत्त दरोगा को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।