फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   triple talaq case registered in Agra Lohamandi Police Station

सात महीने बाद दिया तीन तलाक, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Mon, 05 Aug 2019 02:20 AM IST
Abhishek Saxena Abhishek Saxena
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
triple talaq case registered in Agra Lohamandi Police Station
तीन तलाक
आगरा में भी तीन तलाक का पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला फरीन ने निकाह के सात महीने बाद तीन बार तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। मुकदमे में पति सहित सात लोगों को नामजद किया है। 
विज्ञापन


आजाद नगर, खंदारी निवासी फरीन पुत्री इकरार की शादी सात महीने पहले नोबस्ता, लोहामंडी निवासी जमरुद्दीन उर्फ छोटू पुत्र जरुफुद्दीन के साथ हुई थी। जमरुद्दीन लेदर का काम करता है। 
विज्ञापन


फरीन का आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। 20 दिन पहले पति ने मारपीट की। विरोध करने पर तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। वह अपने मायके आ गई। उसने आईजी आफिस में शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को थाना लोहामंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें पति जमरुद्दीन, देवर चांद उर्फ राहत, बुरान, सैफुद्दीन, सास शहनाज, ननद गुड़िया पत्नी नाजिम, नंदोई नाजिम निवासी तेलीपाड़ा को नामजद किया है।
 

यह धारा लगाईं
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मुकदमे में धारा 498ए, 323, 504, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा तीन व चार और मुसलिम महिलाएं अधिनियम (विवाह अधिकार संरक्षण) की धारा चार लगाई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कोर्ट के बाहर भी दिया था तलाक 
शाहगंज की एक महिला को शुक्रवार को कोर्ट के बाहर पति ने तीन बार तलाक बोला था। इस पर महिला ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। हालांकि अभी इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed