{"_id":"5dee83cf8ebc3e87c20e49a0","slug":"tried-to-misdeed-with-13-year-old-boy-by-policeman-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने में बंद पिता को खाना देने गए किशोर से कुकर्म की कोशिश, आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में बंद पिता को खाना देने गए किशोर से कुकर्म की कोशिश, आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित
Tue, 10 Dec 2019 12:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है। पटियाली सर्किल के थाना सिकंदरपुर वैश्य में तैनात मुंशी पर एक किशोर से कुकर्म की कोशिश का आरोप लगा है। सोमवार पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं एसपी सुशील घुले ने आरोपी मुंशी को निलंबित कर दिया है।
थाना सिकंदरपुर वैश्य के एक गांव निवासी व्यक्ति पर किसी जमीन पर कब्जा करने का आरोप था। बीते छह दिसंबर को पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई थी। दोपहर दो बजे 13 वर्षीय किशोर अपने पिता को खाना देकर थाने आया था।
आरोप है कि तभी मुंशी त्रिभुवन सिंह ने किशोर को कोई सामान रखने के बहाने कमरे में भेज दिया। इसके बाद पीछे से मुंशी भी आ गया। पहले मुंशी ने खाना खाया, फिर किशोर को भी खिलाया। बाद में उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की।

एसपी ने किया निलंबित
किसी तरह किशोर मुंशी के चंगुल से बचकर कमरे से भाग निकला और घर जाकर जानकारी दी। इधर, पुलिस ने पिता को भी छोड़ दिया। सोमवार की शाम पीड़ित किशोर के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
एसपी सुशील घुले ने बताया कि मुंशी पर किशोर से कुकर्म की कोशिश का आरोप है। आरोपी मुंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी सुशील घुले ने बताया कि मुंशी पर किशोर से कुकर्म की कोशिश का आरोप है। आरोपी मुंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।