{"_id":"68939bf42c980c8a340976e3","slug":"tried-to-break-the-lock-by-stopping-the-car-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-142860-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कार रोककर की लॉक तोड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कार रोककर की लॉक तोड़ने की कोशिश
Wed, 06 Aug 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। भांवत रोड पर बुधवार को आरोपियों ने कार को घेर कर रुकवा लिया। उसका लॉक तोड़ने की कोशिश की, लात घूंसे मारे, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हाे गई। नगला गहियर कोतवाली के रहने वाले कृष्ण कुमार ने तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला गहियर निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर वह परिजन के साथ बहन के घर जा रहे थे। जब वह लोग दीवानी रोड भांवत रोड पर पहुंची। तभी नगला गहियर के रहने वाले लोगों ने कार को घेर कर रुकवा लिया। पीटने के लिए वह दरवाजे में लात घूंसे मारकर लॉक तोड़ने की कोशिश करने लगे। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ एकत्रित होता देख आरोपी वहां से धमकाते हुए भाग गए। आरोपी उनसे रंजिश मानते हैं, जिस वजह से उन पर हमले की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद