फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tricolor waved at a height of 100 feet at the railway station

शहर की रेलवे स्टेशन पर सौ फुट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

Wed, 13 Oct 2021 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Tricolor waved at a height of 100 feet at the railway station
मैनपुरी। शहर के रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। रेलवे स्टेशन पर 100 फुट के पोल पर भव्य तिरंगा लहराया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि इलेक्ट्रीकल लाइन होने के साथ ही रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्टेशन पर सौ फुट ऊंचे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया गया है। रेलवे स्टेशन पर यह ध्वज 24 घंटे लहराता रहेगा। बताया कि यह ध्वज पहले बड़े स्टेशनों पर देखने को मिलता था अब विभाग ने सभी जिलों के मुख्यालय स्थित स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज की व्यवस्था की है। बताया कि रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रीकल लाइन को देखते हुए कर्मचारियों के रहने के लिए क्वार्टर आदि का निर्माण भी किया जा रहा है। शीघ्र ही स्टेशन पर अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के समय स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा के साथ स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, उप स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार, ताराचंद्र, सुनील यादव, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed