{"_id":"69dd45996ba3572fbb0d2c91","slug":"tribute-paid-to-martyrs-with-melodies-patriotism-resonated-at-yadgar-e-shaheed-event-on-jallianwala-bagh-day-agra-news-c-364-1-ag11007-127650-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शहीदों को सुरों से दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शहीदों को सुरों से दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
आगरा। जलियांवाला बाग दिवस के अवसर पर सोमवार को लता कुंज, बालूगंज में ‘यादगार-ए-शहीद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वोदय चरखा मंडल और सर्वोदय सत्संग मंडल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रो. आंशवना सक्सेना और सुशील सरित ने जलियांवाला बाग पर आधारित गीतों पर शानदान प्रस्तुति दी।
शशि शिरोमणि ने बताया कि यह आयोजन पिछले पांच दशकों से बैसाखी के अवसर पर लगातार किया जा रहा है। इस दौरान प्रकाश नारायण शिरोमणि और गोपाल नारायण शिरोमणि के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद किया गया। अतिथियों का स्वागत रवी शिरोमणि, डॉ. अशोक शिरोमणि और अश्विनी शिरोमणि ने किया। कार्यक्रम में बच्चन सिंह सिकरवार और डॉ. मधु मोद रायजादा को असीम शिरोमणि एवं अमोल शिरोमणि ने सम्मानित किया।
आयोजन अध्यक्ष राजीव सक्सेना ने कहा कि यह आयोजन एक प्रकाश स्तंभ की तरह है। विशेष अतिथि याद राम वर्मा और दीनानाथ तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जीजी माथुर, कृष्णा दत्ताचार्य, डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव, बृजेश सुतेल, हरीश चिमटी और सिराज कुरैशी ने शहीदों को समर्पित रचनाओं का पाठ किया। इस अवसर पर मोहन सिंह सोलंकी, नीरज स्वरूप, राजीव शर्मा, निशिथ स्वरूप और शंभू चौबे उपस्थित रहे।