फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tree fell on moving car during rain three people injured in Mathura

Mathura: गोवर्धन में बारिश के दौरान चलती कार पर गिरा पेड़, दरोगा समेत तीन लोग घायल

Thu, 14 Jul 2022 11:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Jul 2022 11:36 PM IST
सार

गोवर्धन में गुरुवार दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान एक पेड़ चलती कार पर गिर गया। 

विज्ञापन
Tree fell on moving car during rain three people injured in Mathura
कार पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में गुरुवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के दौरान तेज हवा के कारण कई पेड़ गिर गए। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर एक पेड़ चलती कार के ऊपर गिर गया। कार में सवार दरोगा समेत तीन लोग घायल हो गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी गोवर्धन में भर्ती कराया।

विज्ञापन

 
गुरुवार को कार चालक दरोगा नरेंद्र सिंह मुड़िया पूर्णिमया मेले में ड्यूटी पर आए थे। शाम को गोवर्धन आ रहे थे, तभी महमदपुर बाईपास के निकट तेज हवा के साथ आई बारिश में एक पेड़ उनकी कार के ऊपर गिर पड़ा। कार चला रहे दरोगा नरेंद्र सिंह, शिवशंकर व अन्य एक व्यक्ति घायल हो गया, जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


चिकित्सकों ने शिवशंकर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक वीएस सिसौदिया ने बताया कि बारिश में पेड़ गिरने से कार में दबकर शिवशंकर घायल हुआ है। घायल का उपचार किया जा रहा है। उधर, बारिश में पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात काफी देर तक बाधित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टिनशेड के साथ युवक आंधी में उड़ा, हालत गंभीर

गांव खामनी समीप नगला काशी में 22 वर्षीय युवक आंधी की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। युवक को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार सायं 4 बजे करीब तेज आंधी में हरिओम पुत्र वीरी सिंह मकान की दूसरी मंजिल पर टिनशेड को पकड़ कर खड़ा था। 

तेज आंधी के चलते वह टिनशेड उड़ी तो युवक भी 40 मीटर उड़कर बाहर सड़क पर आ गिरा। जिससे उसकी पैर की हड्डी टूट गई। वहीं सिर में गंभीर चोट आ गई। हरिओम को गोवर्धन चौराहे स्थित सिटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। संवाद

परिक्रमा मार्ग में बिजली का पोल गिरा

गोवर्धन क्षेत्र में आई आंधी और बारिश से परिक्रमा मार्ग में बिजली का पोल गिर गया। गनीमत रही कि परिक्रमा मार्ग पर कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed