फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tree fallen due to heavy storm at tajmahal, four injured

आंधी से ताज के पश्चिमी गेट पर गिरा पेड़, चार सैलानी घायल

Sat, 29 Apr 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Sat, 29 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
tree fallen due to heavy storm at tajmahal, four injured
पेड़ की डाली टूटकर गिरी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को 62 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी जानलेवा साबित हुई। ताजमहल पश्चिमी गेट पर दोपहर में नीम तिराहा के नजदीक पेड़ की डाली टूटकर गिरने से कर्नाटक के चार पर्यटक और ड्यूटी पर तैनात सिपाही घायल हो गया। वहीं निबोहरा के गांव महाराजपुरा में कच्ची दीवार गिर गई। इससे दीवार से सटकर सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग देवी सिंह की मौत हो गई। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर और शाम को आई आंधी ने जनजीवन तो अस्त व्यस्त कर ही दिया। पश्चिमी गेट, ताजमहल पर दोपहर में नीम तिराहे के नजदीक पेड़ के नीचे खड़े कर्नाटक के चार सैलानी मणि बापू, धुड़िवा मेजसा, चंद्रिमा, कमला बाई भी पेड़ की डाल गिरने से घायल हो गए। तीन दिन से आ रही आंधी के कारण बड़ी डाली टूटने के कगार पर थी, जो तेज हवा चलने पर नीचे गिर पड़ी। यहां ताज सुरक्षा में लगे सिपाही राजीव कुमार भी तैनात थे, जो घायल हो गए। 
विज्ञापन


निबोहरा में बुजुर्ग की मौत भी हो गई। महाराजपुर गांव में उदयभान सिंह के घर पर शादी समारोह में उनके मौसा 65 वर्षीय देवी सिंह भी पहुंचे थे। बारात लौटने के बाद सभी थककर सो रहे थे। उसी दौरान आंधी में कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी। देवी सिंह उसी दीवार से सटकर सो रहे थे। काफी देर बार लोगों को उनके नीचे दबे होने की जानकारी मिली। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। निबोहरा पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर और फिर शाम को आई आंधी की रफ्तार 62 किमी प्रति घंटे रही। दोपहर तीन बजे आंधी के बाद तेज बारिश शुरू हुई तो लोगों को लगा कि राहत मिलेगी, लेकिन कुछ देर के बाद ही तेज धूप निकल आई, जिससे उमस बढ़ गई। हालांकि शाम 5 बजे के बाद फिर से बादल घिर आए और शाम 6 बजे के बाद फिर आंधी शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान कई होर्डिंग गिर गए तो कईयों के फ्लैक्स फट गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed