फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Treatment of chronic back neck and joint pain with Radio Frequency Evolution Machine in SN Medical College

Health News: कमर, गर्दन, जोड़ या हो सिर का दर्द, सालों पुरानी तकलीफ दो मिनट में जाएगी गायब

Tue, 24 Oct 2023 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Oct 2023 11:37 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में रेडियो फ्रीक्वेंसी इवोल्यूशन मशीन से ऐसा इलाज शुरू हुआ है, जिससे जोड़, सिर दर्द, पुरानी चोट समेत अन्य के सालों पुराने दर्द से छुटकारा मिलेगा। 
 

विज्ञापन
Treatment of chronic back neck and joint pain with Radio Frequency Evolution Machine in SN Medical College
कमर दर्द

विस्तार

लंबे समय से कमर, गर्दन, जोड़, सिर के दर्द समेत शरीर के अन्य अंग के दर्द से परेशान हैं। दवाओं से भी आराम नहीं मिल रहा। ऐसे मरीजों का दर्द दो मिनट में दूर होगा। एसएन मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग में एडवांस पैन क्लीनिक से रेडियो फ्रीक्वेंसी इवोल्यूशन (आरएफई) मशीन से इलाज से ऐसा होगा।

विज्ञापन


एडवांस पैन क्लीनिक की प्रभारी डॉ. अमृता गुप्ता ने बताया कि इस तकनीक में आधुनिक मशीन इस्तेमाल की जाती हैं। इससे दर्द का संकेत दिमाग तक पहुंचाने वाली नस पर मशीन से निर्धारित क्षमता से लेकर दो मिनट तक का करंट देते हैं।
विज्ञापन


मरीज के दर्द के आधार पर दो-तीन बार करंट दिया जाता है। इससे दर्द वाली नस गर्म होकर नष्ट हो जाती है। ऐसा होने पर दिमाग तक दर्द का संकेत नहीं पहुंचता। इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और आसपास के टिश्यू भी प्रभावित नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना अग्रवाल ने बताया कि इस तकनीक से कई बार मरीज को ताउम्र दर्द नहीं होता है। दर्द निवारक दवा की भी जरूरत नहीं पड़ती है। कुछ मरीजों में दो-ढाई साल बाद फिर से होने पर ये तकनीक फिर अपनाई जाती है। सर्वाइकल का दर्द, पुरानी चोट का दर्द, कूल्हे का दर्द, घुटने और जोड़ दर्द, कमर दर्द, सिर दर्द झेल रहे मरीज इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


सिर के दर्द से राहत
जयपुर हाउस निवासी 38 की महिला को सिर में दर्द बना रहता था। शुरुआत में दवा से आराम मिलने लगा, लेकिन दवा की लत लग गई। डेढ़-दो साल से दवा से भी कुछ देर राहत रहती और फिर दर्द शुरू हो जाता। ऐसे में यहां आरएफई से दर्द से छुटकारा मिला है।

कूल्हे का दर्द खत्म हुआ
ट्रांस यमुना कॉलोनी के दिनेश गुप्ता ने बताया कि उनकी 62 साल की माता को 5-6 साल पहले कूल्हे का दर्द हो रहा था। एसएन में हड्डी रोग विभाग में दिखाया तो उन्होंने दर्द निवारक क्लीनिक में दिखाने के लिए कहा। यहां दो बार करंट लगाया। अब दर्द नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed