फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Treatment given to 2390 patients in health fairs

स्वास्थ्य मेलों में 2390 मरीजों को दिया गया उपचार

Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Treatment given to 2390 patients in health fairs
मैनपुरी। रविवार को जिले के 50 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मेलों में 2390 मरीजों को उपचार दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर जिले के 50 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। सभी क्षेत्रीय चिकित्साधीक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्र की पीएचसी पर पहुंचकर मेलों में आने वाले मरीजों को जांच के साथ उपचार दिलाया। स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी भी प्रदान की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेलों में मरीजों की देख रेख के लिए 248 डॉक्टर और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शाम पांच बजे तक चले मेलों में 1003 पुरुष, 857 महिला और 530 बच्चों को जांच के साथ ही उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed