{"_id":"61f44b4e567d3720cb738ffe","slug":"treat-the-student-who-reaches-the-table-like-a-son-or-daughter-agra-news-agr522636626","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटल पर पहुंचने वाले विद्यार्थियों के साथ बेटे-बेटी जैसा व्यवहार करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटल पर पहुंचने वाले विद्यार्थियों के साथ बेटे-बेटी जैसा व्यवहार करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में शुक्रवार को प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वह उनके पटलों पर पहुंचने वाले विद्यार्थियों के साथ अपने बेटे और बेटी की तरह व्यवहार करें। तत्काल उनका काम करें। जिससे विद्यार्थियों को परेशान न होना पड़े।
प्रो. विनय पाठक ने कहा कि कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन आदि के भुगतान में समस्या न हो, इसके लिए विश्वविद्यालय के पास पर्याप्त बजट होना चाहिए। यह तभी संभव है जब विश्वविद्यालय में छात्र संख्या बढ़े और फीस मिले। विश्वविद्यालय की छवि अच्छी होने पर ही विद्यार्थी यहां पढ़ाई करने के लिए रुख करेंगे। उन्होंने सुबह 10 से शाम पांच बजे तक अपने पटल पर उपस्थित रहकर कार्यों को निपटाने का सुझाव दिया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी व महामंत्री अरविंद गुप्ता ने प्रभारी कुलपति का स्वागत किया। बैठक में कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, वित्त एवं अधिकारी एके सिंह भी मौजूद रहे।
---
आगरा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के संबंध में प्रभारी कुलपति ने शुक्रवार को एडेड व राजकीय कॉलेजों के साथ चयनित कुछ सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। विवि की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक जिले में समन्वयक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रभारी कुलपति ने कहा कि जल्द ही मेजर और माइनर विषयों के समूह बनाकर सभी कॉलेजों की लॉगिन आईडी पर अपलोड कर दिए जाएंगे। यहां से विद्यार्थी अपने समूह का चयन कर सकेगा। मध्य सत्र परीक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रम के अंक कॉलेज सीधे ही लॉगइन आईडी पर अपलोड कर सकेंगे। सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, डॉ. सविता शर्मा ने प्रभारी कुलपति का स्वागत किया। नारायण कॉलेज, शिकोहाबाद के प्राचार्य डॉ वीके सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से संबंधित बिंदुओं पर पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण दिया। डीन फैकल्टी प्रो. वीके सारस्वत ने परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी। संचालन डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार ने किया। ब्यूरो