फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traveling from Agra Cantt to Varanasi will be easy Vande Bharat Express will be launched on 16th September

Vande Bharat: आगरा कैंट से वाराणसी का सफर होगा आसान, 16 सितंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ

Thu, 12 Sep 2024 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 10:18 AM IST
सार

आगरा कैंट से वाराणसी के बीच सफन अब रफ्तार से भरा होगा।  16 सितंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होगा। पहले दिन इस ट्रेन में 200 बच्चे भी सफर करेंगे। 

 

विज्ञापन
Traveling from Agra Cantt to Varanasi will be easy Vande Bharat Express will be launched on 16th September
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा कैंट-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन अब 16 सितंबर को होगा। पहले 15 को उद्घाटन होना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से नई तारीख का पत्र आया है।
विज्ञापन


आगरा कैंट-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस समेत आठ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को प्रधानमंत्री 15 सितंबर को हरी झंडी दिखाने वाले थे। किसी कारणवश अब 16 सितंबर को उद्घाटन होगा। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से तारीख बदली गई है। अब 16 को उद्घाटन होगा।
विज्ञापन




उद्घाटन समारोह की तैयारियां कर ली हैं। कमेटी भी बना दी है। उद्घाटन वाले दिन वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफार्म नं. 6 से रवाना होगी। 200 स्कूली बच्चे भी ट्रेन में निशुल्क सफर करेंगे। आगरा से कानपुर तक आगरा रेल मंडल का क्रू और कानपुर से वाराणसी तक कानपुर का क्रू ट्रेन का परिचालन करेगा। आठ कोच की आगरा वंदे भारत में 530 सीटें रहेंगी। इसमें चेयरकार की 478 एवं एग्जीक्यूटिव क्लास की 52 सीटें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed