फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traveler car of pilgrims returning after Giriraj parikrama collided with dumper in Mathura

Mathura: गिरिराज जी की परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर गाड़ी डंपर से टकराई, 16 घायल

Wed, 01 Jun 2022 04:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गोवर्धन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोवर्धन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 04:28 PM IST
सार

नोएडा के रहने वाले श्रद्धालु ट्रैवलर गाड़ी से गोवर्धन आए थे। गिरिराज जी की परिक्रमा करने के बाद सभी श्रद्धालु बुधवार तड़के वापस जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन
Traveler car of pilgrims returning after Giriraj parikrama collided with dumper in Mathura
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में राधाकुंड-छटीकरा मार्ग पर बुधवार तड़के गिरिराज जी की परिक्रमा करके लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर गाड़ी जुल्हेंदी रेलवे फाटक के समीप सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में 16 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रैवलर के चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन

जुल्हेंदी फाटक के समीप हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार नोएडा से आए श्रद्धालु बुधवार तड़के करीब 3.30 बजे गिरिराजजी की परिक्रमा कर अपनी ट्रैवलर गाड़ी से लौट रहे थे। उनकी गाड़ी अलवर-मथुरा रेल मार्ग के जुल्हेंदी फाटक के समीप भूसा के ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के कारण सामने से तेज गति से आ रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि श्रद्धालुओं की गाड़ी डंपर में फंस गई। गाड़ी में बैठे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

ट्रैवलर चालक की हालत गंभीर 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी विजेंद्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि चालक बागपत (28) पुत्र राज बहादुर के सिर में गंभीर चोट आई है। मधु अग्रवाल, अमरजीत, राकेश कुमार, सावित्री, हेमलता को जिला अस्पताल रेफर किया है। सोमवती, राम प्रसाद व अन्य करीब एक दर्जन लोगों का उपचार किया गया है। चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह चैहान ने बताया कि भूसा की गाड़ी को ओवरटेक करने के कारण हादसा हुआ है। डंपर का चालक फरार है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed