फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   transport department team caught the daggamar bus in agra

आगरा: बिना परमिट दौड़ रही बस को परिवहन विभाग ने पकड़ा, मच गया हाईजैक का शोर

Sat, 08 Jan 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 12:08 AM IST
सार

आगरा में सवारियों से भरी बस हाईजैक होने की सूचना पर पुलिस के पसीने छूट गए। जब बस को पकड़ा तो सच्चाई सामने आई। 

विज्ञापन
transport department team caught the daggamar bus in agra
पुलिस ने सीज की डग्गामार बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा से डग्गामारी करके सवारियों को ग्वालियर ले जा रही प्राइवेट बस को गुरुवार की रात आरटीओ के प्रवर्तन दल ने सैंया क्षेत्र में पकड़ लिया। टीम बस को लेकर आगरा आ रही थी तभी बस मालिक ने एसएसपी को कॉल करके बस हाईजैक किए जाने की जानकारी दे दी। इस पर पुलिस टीमों ने बस का पीछा करके ईदगाह पर पकड़ लिया। बाद में बस को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन


आरटीओ के प्रवर्तन दल के पीटीओ राजेश मोहन ने बताया कि आगरा से सवारियों को ढोकर ले जा रही थी। बस संख्या एमपी 04 पीए-5533 को रोकने पर चालक ने नहीं रोका। इस पर टीम ने पीछा करके गाड़ी को सैंया बार्डर के पास रोक लिया। चालक से परमिट, प्रदेश के टैक्स की रसीद मांगी मगर वह कुछ नहीं दिखा सका। बस की फिटनेस भी नहीं थी। ग्वालियर जा रही बस में 100 सवारियां थीं। इसको लेकर प्रवर्तन टीम की चालक से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

 
बस मालिक ने दी झूठी सूचना
बस को आगरा लाया जा रहा था। इसी दरम्यान बस मालिक ने एसएसपी को कॉल करके बस के हाईजैक किए जाने की जानकारी दे दी। कंट्रोल पर मैसेज चलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। रात में बार्डरों पर चेकिंग शुरू हो गई। पुलिस टीमों ने बस का पीछा शुरू कर दिया। इसी बीच मालिक ने बताया कि दूसरी बस रोहता नहर पर मिलेगी, लेकिन वहां कोई बस नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईदगाह बस स्टैंड के नजदीक पकड़ी बस
यहां बस के रुकते ही पुलिस ने घेर लिया। बस के साथ गाड़ी से आ रहे पीटीओ ने पुलिस को जानकारी दी कि बस को बिना परमिट व टैक्स के पकड़ा गया है। इसके बाद बस को सीज कर दिया गया। बस में सवार यात्रियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed