फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transport business running on only 11 out of 116 plots

116 भूखंड में केवल 11 पर चल रहा ट्रांसपोर्ट कारोबार

Fri, 15 Oct 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Transport business running on only 11 out of 116 plots
एडीए उपाध्यक्ष ट्रांसपोर्ट नगर में निरीक्षण करते हुए। संवाद - फोटो : Agra City
आगरा। ट्रांसपोर्ट नगर में 116 भूखंडों में से केवल 11 पर ट्रांसपोर्ट कारोबार चल रहा है, जबकि 105 भूखंडों पर दूसरे व्यवसाय चल रहे हैं। आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बृहस्पतिवार को जब टीपी नगर का निरीक्षण किया तो ट्रांसपोर्टरों ने जगह न होने की शिकायत की। एडीए अधिकारियों ने उपाध्यक्ष को बताया कि 105 भूखंडों में अन्य कारोबार किया जा रहा है। शहर में यमुना किनारा, जीवनी मंडी, हाथीघाट समेत कई जगह ट्रांसपोर्ट कारोबार संचालित किया जा रहा है, जबकि ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड खाली पड़े हैं। ट्रांसपोर्टरों की समस्या पर शनिवार सुबह 11 बजे प्राधिकरण कार्यालय पर बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि निरीक्षण में 47 खाली भूखंड मिले, जो 9000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में हैं। ट्रांसपोर्ट नगर योजना के सेक्टर-1 में 4 भूखंड, सेक्टर-2 में 16 भूखंड, सेक्टर-3 में 83 भूखंड एवं सेक्टर-4 में 13 भूखंड समेत कुल 116 भूखंड ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए आवंटित किए गए। इनमें केवल 11 पर ही ट्रांसपोर्ट कंपनियां चलती मिलीं। उपाध्यक्ष ने पुलिस चौकी भूखंड का स्थल निरीक्षण कर दोबारा पैमाइश के आदेश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में नाले और नालियां कबाड़े से बंद मिले। मुख्य मार्गों पर बेकार ट्रक खड़े कर रास्ते बंद किए गए। नगर निगम ने सड़क और नाले का निर्माण किया है, लेकिन दोनों सड़कों को जोड़ने के लिए पाटा नहीं। इससे आवागमन बंद मिला। एडीए उपाध्यक्ष ने पार्किंग स्थलों पर किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन के साथ अभियान में सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से उपाध्यक्ष ने कहा कि जिन 105 भूखंडों पर ट्रांसपोर्ट कारोबार नहीं किया जा रहा, उन भूखंडों पर ट्रांसपोर्ट कंपनियां अपना कारोबार करें। खाली 47 भूखंडों में 36 को प्राधिकरण से खरीद लें, इससे बड़ी समस्या हल हो जाएगी। उपाध्यक्ष को दुकान नंबर 6 और 7 बंद मिली। लोगों ने बताया कि ये वर्षों से बंद हैं। उपाध्यक्ष ने अब तक का किराया वसूलकर दुकानों की किराएदारी निरस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed